-->

सभी देशों में एक जैसे सिक्के क्यों नहीं है?

Sabhi-desh-me-ek-jaise-sikke-kyu-nahi-hai

सभी देशों में एक जैसे सिक्के क्यों नहीं है?

नमस्कार दोस्तों, कैसे हैं आप सभी? इस लेख में, हम जानेंगे सभी देशों में एक जैसे सिक्के क्यों नहीं है?

जब हमारे देश का कोई व्यक्ति अमेरिका जाता है, तो वहां वह भारत में प्रचलित सिक्कों और नोटों का इस्तेमाल नहीं कर सकता. उसे रुपयों के बदले अमेरिका में चलने वाले डॉलर का विनिमय करना पड़ता है. यह बात संसार के सभी देशों के लिए सत्य है. विश्व के अलग-अलग देशों में अलग-अलग सिक्को का चलन है. क्या आप जानते हो कि ऐसा क्यों है?

वास्तव में किसी देश में चलने वाले सिक्के या नोट वस्तुओं के विनिमय और वेतन का प्रतिक मात्र है. हर देश में बिकने वाली वस्तुओं कि कीमत वहां पर प्रचलित सिक्कों के रूप में प्रदर्शित कि जाती है. 

वहां काम करने वाले लोगों का वेतन भी उन्ही सिक्कों के रूप में दिया जाता है. उदाहरण के लिए यदि कोई वास्तु भारत में दस रुपये की मिलती है, तो उसी वास्तु का मूल्य अमेरिका में प्रचलित सिक्के के रूप में एक डॉलर होगा, क्युकी एक डॉलर दस रुपये के बराबर है.

संसार के मुख्या-मुख्या देशों में चलने वाले सिक्कों के नाम इस प्रकार है- भारत में रुपया, फ्रांस में फ्रैंक, इटली में लीरा, स्पेन में पैसेटा, रूस में रूबल, अमेरिका में डॉलर, जापान में में येन, इंग्लैंड में पाउंड आदि.

प्रत्येक देश में चलने वाले सिक्कों की विनिमय दरें निश्चित है. समय-समय पर इन विनिमय दरों का मन घटता-बढ़ाता रहता है. 

जब कोई व्यक्ति दूसरे देश में जाता है, तो उस व्यक्ति के देश में चलने वाले सिक्कों के बदले, उसके तुल्य, दूसरे देश में चलने वाले सिक्के उसे दे दिया जाता है. अंतर्राष्ट्रीय व्यापर में सभी देश अपने सिक्कों के रूप में वस्तुओं के मूल्य को दूसरे देश में चलने वाले सिक्कों में प्रदर्शित करते है. इस प्रकार सभी देशों में अलग-अलग सिक्कों का प्रयोग किया जाता है.

Sapna kyon aata hai? - सपना क्यों आता है?

इस लेख में हमने जाना, सभी देशों में एक जैसे सिक्के क्यों नहीं है? अगर आपको इस लेख से जुड़े कोई प्रश्न है या आप किसी और विषय के बारे में जनना चहते हैं तो हमें कमेंट कर के बताएं और यदि आपको हमारा ये लेख पसंद आया और आपको इस लेख से कुछ नया जनने को मिला तो निचे दिए गए सोशल मीडिया बटन को दबा कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ शेयर करें.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ